Source text in English | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
Winning entries could not be determined in this language pair.There were 6 entries submitted in this pair during the submission phase. Not enough votes were submitted by peers for a winning entry to be determined.Competition in this pair is now closed. |
लंदन एसई26 में हम चकाचौंध के आदी हैं: केली ब्रुक और जेसन स्टैथम जैसी हस्तियां तो डेंटिस्ट के ठीक ऊपर ही रहती थीं। परंतु जब एक दिन अनूस्का हेम्पेल की एड़ियाँ मेरे फ्लैट के बाहर पार्किंग स्थान की टूटी सीमेंट से टकराईं, तो यकायक ही चित्रों वाले उन पोस्टकार्डों का स्मरण हो आया जिनमें शाही परिवार के सदस्यों को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बमबारी से तबाह परिवारों का दौरा करते दिखाया जाता था। लेकिन मेरे इस मामूली उपनगर में उनके आने का मकसद महज सहानुभूति जताना ही नहीं है। हेम्पेल - वह महिला जो मूलतः बुटीक होटल की आविष्कारक हैं और यह नाम भी उन्हीं की देन है - आज मुझे एक जानकारी देने आई हैं जिसके लिए, आतंरिक सज्जा की पत्रिकाओं की खूबसूरत तस्वीरों तथा ऑनलाइन डीआईयाई (डू इट योरसेल्फ) मंचों पर पोस्ट की गई आतुर टिप्पणियों को देखते हुए लगता है कि पाश्चात्य दुनिया के आधे संपत्ति मालिक कुछ भी करने को बेताब हैं: एक साधारण घर को पांच सितारा, £750-प्रति-रात्रि भाड़े वाले होटल सुइट का रूप-रंग व जलवा किस प्रकार प्रदान किया जाए। अब हेम्पेलीज की नजर से देखा जाए, तो एक तीन मंजिला विक्टोरियन सेमी के बीच के हिस्से में मामूली रूपांतरण करके बनाया गया फ्लैट यह काम कर सकता है। मेरे रसोई घर में चारों ओर आंखें फिराते हुए वे कहती हैं, "तुम यह कर सकते हो।" "कोई भी यह कर सकता है। न करने का तो कोई कारण ही नहीं। लेकिन कमरों के बीच निरंतरता कायम रहनी चाहिए। सभी जगह एक ही विचार का पालन किया जाना चाहिए।" उत्कंठापूर्वक फायर एस्केप के ऊपर देखते हुए वे बोलीं, "और तुम्हें बगल वाला घर तो खरीदना ही होगा।" निश्चित ही यह मजाक है। शायद! ... हालांकि यहां इस आवेग के बेतुकेपन पर विचार करने के लिए थोड़ा ठहरने में समझदारी होगी। होटल का कमरा सब कुछ भुलाने का एक स्थान होता है। यदि वहां पिछले किसी निवासी का तनिक भी निशान मिले तो हम विचलित हो सकते हैं, खासकर जब हममे से कई लोग होटल जाते ही हैं वह सब करने के लिए जो हम घर पर नहीं कर सकते। हम उम्मीद करते हैं कि होटल का कमरा ठीक उतनी ही अच्छी तरह साफ किया जाए मानो अभी-अभी कोई लाश बिस्तर से उठाई गई है। (कुछ मामलों में तो वास्तव में ऐसा ही हो भी चुका होता है।) जबकि घरों के अंदर ठीक इसका विपरीत होता है: यह स्मृतियों का भंडार है। उसके बाशिंदों की कहानियां ताक पर लगी फोटो, दीवार पर टंगे चित्रों तथा अलमारियों की पुस्तकों में स्पष्ट झलकनी चाहिए। यदि होटल के कमरे को व्यक्तियों के समान माना जाए तो वे अवश्य मुस्कराते मनोरोगियों अथवा विश्वसनीय दिखने वाले पागलों के समान लगेंगे। | Entry #13271 — Discuss
|
हम लंदन एस ई 26 में ग्लैमर का अनुभव करने के आदी रहे हैं: यहां दंत चिकित्सक के ऊपर वाली मंजिल में कैली ब्रुक और जेसन स्टेथम रहा करते थे। परंतु जब मेरे फ़्लैट के बाहर, पार्किंग स्थल के टूटे हुए फ़र्श पर अनौस्का हेम्पेल के कदम पड़े, तब अनायास ही पहले देखे हुए, उन बहु-प्रचारित चित्रों का स्मरण हो आया, जो उस समय के थे जब शाही हस्तियां, द्वितीय विश्व-युद्ध में हुई बम वर्षा से प्रभावित हुए परिवारों का हाल जानने गए थे। परंतु उपनगर के हमारे मामूली से मार्ग पर आने का उनका उद्देश्य, सहानुभूति प्रकट करने से कहीं अधिक कुछ और था। हेम्पेल- वह महिला जिसने उस समय बुटीक होटल का आविष्कार किया, जब इस तरह के नाम वाली कोई चीज़ मौज़ूद नहीं थी, वह मुझे ऐसी जानकारी देने आई थी, जिसके लिए, यदि इंटीरियर डेकोरेशन संबंधी पत्रिकाओं में किए गए उल्लेखों तथा ऑनलाइन डीआईवाई मंचों पर की गई उत्कंठापूर्ण पोस्टिंग्स पर ध्यान दिया जाए तो मालूम होता है कि पश्चिमी जगत के आधे संपत्ति-धारक उसके लिए बेचैन हैं: किस प्रकार किसी साधारण घर को, किसी पांच सितारा होटल के £750 प्रति रात्रि वाले सूट जैसा स्वरूप तथा आकर्षण प्रदान किया जाए। यानि इस मामले में, किसी विक्टोरिया युग के तिमंजिला मकान के मध्यम तल के मामूली परिवर्तित फ़्लैट पर हेम्पेल-प्रभाव डालना। "तुम ऐसा कर सकती हो," उसने मेरी रसोई में चारों तरफ़ निगाह डालते हुए कहा। "कोई भी ऐसा कर सकता है, बिल्कुल कोई कारण नहीं है कि हम ऐसा न कर पायें। परंतु कमरों के बीच निरंतरता बनी रहनी चाहिए। पूरे क्षेत्र में एक ही योजना को अपनाया जाना चाहिए।" उसने उत्साहपूर्वक फ़ायर-एस्केप की तरफ़ देखा। "और बेशक तुम्हें बगल वाला मकान खरीदना होगा।" यह एक मज़ाक है, मुझे लगा। …. यहां यह ज़रूरी है कि हम एक क्षण के लिए रुकें और इस आवेग की विचित्रता के संबंध में विचार करें। होटल का कमरा एक स्मृति रहित स्थल होता है। हमें कष्ट महसूस होगा यदि वहां हमें, हमसे पहले वहां रहे किसी व्यक्ति के निशान मिलें, विशेष रुप से इसलिए क्योंकि हममें से बहुत से लोग होटल में ऐसे काम करने के लिए जाते हैं, जो हम अपने घर में नहीं करते। हम यह अपेक्षा करते हैं कि होटल के कमरे की पूरी तरह सफ़ाई, इस प्रकार की जाए, जैसे अभी-अभी बिस्तर से कोई लाश हटाई गई हो। (कुछ मामलों में वास्तव में ऐसा हो भी चुका होता है।) घरेलू आंतरिक सज्जा के मामले में इससे उल्टी ही अपेक्षा होती है: यहां हमारी स्मृतियों का भंडार होता है। इसमें रहने वालों की कहानी यहां शो-केस के ऊपर रखे चित्रों, दीवार पर लगी तस्वीरों तथा अल्मारी में रखी पुस्तकों के माध्यम से प्रदर्शित होनी आवश्यक है। होटल के कमरे अगर व्यक्ति होते तो वे मुस्कुराते हुए लोबोटॉमी के मरीज़ अथवा संभावित चापलूस होते। | Entry #13175 — Discuss
|
हम लंदन SE26 में ग्लैमर के आदी रहे हैं: केली ब्रूक और जेसन स्टेथम दाँतों के डॉक्टर के ऊपर रहती थीं। लेकिन जब मेरे फ़्लैट के बाहर पार्किंग स्थान में दरके हुए सीमेंट पर अनौस्का हेंपेल की सैंडल की हील टकराईं, तो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान राजघराने के लोगों द्वारा बमबारी से पीड़ित परिवारों की विज़िट से संबंधित तस्वीर पोस्ट के फ़ोटोग्राफ़ के बारे में न सोचना मुश्किल था। तथापि, उपनगर के मेरे मामूली-से पथ पर उसका मिशन केवल सहानुभूति दिखाने से कुछ बढ़कर था। हेंपेल — वह महिला जिसने कोई स्वामित्व का नाम लिए जाने से पहले बुटीक होटल का आविष्कार किया था — मुझे वह जानकारी देने आई थी जिसको लेकर, अगर अंदरूनी पत्रिकाओं में स्प्रैड पृष्ठों और ऑनलाइन DIY फ़ोरम पर आशंकाओं से भरी पोस्टिंग के आधार पर मूल्यांकन किया जाए तो, पश्चिमी दुनिया में आधे संपत्ति-स्वामी हताश लग रहे थे: साधारण घर को पाँच सितारा, हर रात £750 के होटल के सुइट जैसा स्वरूप और भाव कैसे दिया जाए। इस मामले में, हेंपेल-मय करने के लिए, तीन मंज़िला विक्टोरियन सेमी के स्लाइस से मामूली रूपांतरण फ़्लैट था। "आप यह कर सकती हैं," मेरी रसोई में चारों ओर नज़र डालते हुए वे कहती हैं। "हर कोई यह कर सकता है। न करने का कोई कारण ही नहीं है। लेकिन कमरों के बीच निरंतरता होनी चाहिए। एक विचार का अनुसरण किया जाना चाहिए।" वह फ़ायर एस्केप पर उत्कंठा से नज़र डालती है। "और हाँ, आपको पड़ोस में घर ख़रीदना होगा।" यह मज़ाक है। मैं सोचती हूँ। ... इस विचार के अटपटेपन पर विचार करने के लिए थमना लाभदायक होगा। होटल का कमरा भुलाने वाली जगह होती है। अगर इसमें पिछले निवासी के चिह्न होंगे तो हमें परेशानी होगी, ख़ास तौर से इसलिए क्योंकि हम में से बहुत-से लोग होटल में वे काम करने के लिए जाते हैं जिन्हें हम घर पर नहीं करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि होटल का कमरा इतनी अच्छी तरह से साफ़ जाना चाहिए मानों बिस्तर से अभी-अभी कोई लाश हटाई गई हो। (कुछ मामलों में, यह वास्तव में हुआ होता है।) घरेलू इंटीरियर में इसका उल्टा विचार होता है: यह यादों का भंडार होता है। इसके निवासियों की कहानी ताक पर फ़ोटो, दीवार पर तस्वीरों, और अलमारी में किताबों में होनी चाहिए। अगर होटल के कमरे लोग होते, तो वे मस्तिष्क की शल्य चिकित्सा वाले मुस्कराते हुए रोगी होते या स्वस्थ दिखने वाले मनोरोगी। | Entry #13417 — Discuss
|
लंदन एसई26 में ग्लैमर की उपस्थिति से हम भली-भांति वाकिफ़ हैं : केली ब्रुक एवं जेसन स्टेथम दंतचिकित्सक के ऊपर रहा करते थे। परंतु जब अनुस्का हैंपेल के जूते मेरे फ्लैट के बाहर पार्किंग स्पेस में उखड़े सीमेंट से टकराए तो सहज ही 'पिक्चर पोस्ट' के वे चित्र याद आ गए, जिनमें राजपरिवार के लोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई बमबारी से तबाह परिवारों का जायजा ले रहे होते थे। हालांकि उपनगरीय इलाके में मेरी इस सामान्य-सी जगह में इस महिला का मिशन मात्र जायजा लेते हुए सहानुभूति प्रकट करने का नहीं है। हैंपेल - यह उस स्त्री का नाम है जिसने बुटीक होटल के विचार को तब ढूंढ़ निकाला था जब यह अभी एक सुस्थापित विचार नहीं बना था। जी हां, यही महिला मुझे ऐसे नुस्ख़े सुझाने आई हैं, जिन नुस्ख़ों की तलाश में आंतरिक सज्जा वाली पत्रिकाओं में बिखरी सामग्री खंगाली जाती है और ऑनलाइन डीआईवाई फोरमों में जानकारीपरक पोस्टों की जानकारी को जांचा-परखा जाता है तथा जिसके लिए पश्चिमी दुनिया में आधे संपत्ति स्वामी एकदम बेकरार दिखाई पड़ते हैं : कि किस तरह एक साधारण से घर को एक फाइव-स्टार, एक रात के 750 पौंड वाले होटल सुइट, का रंग-रूप और भव्यता प्रदान की जाए। मेरे मामले में तो हैंपलीकरण विक्टोरियाई तिमंजिला भवन के बीच की मंजिल वाले हिस्से, एक साधारण फ़्लैट, का रूपांतरण है। मेरे रसोईघर पर एक नज़र डालते हुए वह कहती हैं, "आप इसे कर सकते हैं। कोई भी कर सकता है। क्यों नहीं कर सकता, न करने की कोई वजह नहीं है। लेकिन कमरों के बीच में एक निरंतरता होनी चाहिए। सभी एक ही आइडिया के अंतर्गत होने चाहिए।" वह आग से बचाव हेतु बने निकास मार्ग को देखते हुए कुछ विचारने की मुद्रा में आ जाती हैं। "और आपको सामने वाला घर भी खरीदना पड़ेगा, यह पक्का है।" यह एक अच्छा मजाक है। मैं सोचता हूं। ... हालांकि इस चाहत के निरालेपन पर विचार हेतु थोड़ा ठहरकर सोचने का यह समय है। होटल का कमरा स्मृतिविहीनता वाली एक जगह होती है। यदि पहले रहे व्यक्ति की निशानियां हम होटल के कमरे में पाते हैं तो जाहिर है यह हमें बहुत ख़राब लगेगा। विशेष रूप से तब, जब हममें से अधिकांश होटलों में उन चीज़ों के लिए जाते हैं जो हम घर पर नहीं कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि होटल का कमरा इतनी अच्छी तरह साफ हो जैसे कि अभी-अभी बिस्तर से मृत देह को खींचकर अलग किया गया हो। (कुछ मामलों में तो ऐसा वास्तव में होता ही होगा।) घर की आंतरिक सज्जा में इसके ठीक विपरीत विचार काम करता है : घर स्मृतियों का एक खजाना होता है। घर में बैठक की अंगीठी के ऊपर परिवार के लोगों की तस्वीरें, दीवाल पर लगे चित्र, अलमारी में सजी पुस्तकें, ये सब उस घर के बाशिंदों की कहानी बयान करें, ऐसा ही होना चाहिए। यदि होटल के कमरों को व्यक्ति मान लिया जाए तो वे दिमाग की सर्जरी कराए मुस्कराते रोगी होंगे या फिर मनोरोगी सदृश व्यक्ति होंगे। | Entry #13670 — Discuss
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
लंदन एसई26 में हम तो बस, ताम-झाम भरी जिंदगी जीने के आदी हो चुके हैं: केल्ली ब्रूक और जेसन स्टैथम, डेंटिस्ट के मकाने के ऊपरी हिस्से में रहा करते थे. लेकिन जब अनौस्का हेंपेल की एडियां मेरे फ्लैट के बाहर पार्किंग स्थान में सिमेंट की दरार से टकराईं, तो अनायास दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बमबारी के कारण विस्थापित परिवारों से मिलने आए राज घराने के लोगों के छायाचित्र की तस्वीरें नज़रों के सामने से गुज़रना लाज़मी है. लेकिन उनका इरादा उप नगर में मेरे मामूली मकान को लेकर केवल हमदर्दी जताना नहीं था. हेंपेल, जिसने कोई मालिकाना नाम मिलने से पहले ही बुटिक होटल का आविष्कार किया, मुझे ऐसी जानकारी देने आई है, जिसे लेकर, घर की अंदरूनी सजावट के बारे में पत्रिकाओं में दिए गए चित्रों और ऑनलाइन डीवाईसी मंचों पर पाए गए बेचैन कर देने वाले पोस्टिंग को परखने से, ऐसा लगता है कि पश्चिमी दुनिया में संपत्ति के मालिकों में से आधे हताश हो चुके हैं: एक मामूली घर को, एक रात रहने के लिए £750 का किराया लेने वाले पंच तारा होटल सूट जैसा चमकीला और आकर्षक कैसे बनाएं. अगर हेंपल की जुबाँ में कहे तो, यह तीन मंज़िला अर्ध-विक्टोरियन बंगले के मध्य भाग को चीरकर मामूली फ्लैट में तब्दील करने जैसा है. मेरे बावर्ची खाने की तरफ अपनी नज़रें फेरती हुईं वे कहती हैं '' आप भी ऐसा कर सकती हैं''. '' वैसे, ऐसा कोई भी कर सकता है. लेकिन ऐसा न करने का कोई स्पष्ट कारण भी तो नहीं है. हां. लेकिन कमरों के बीच निरंतरता बनी रहनी चाहिए. एक ही विचारधारा को हर कहीं अंजाम देना चाहिए.'' वे, आग लगने पर भाग निकलने के लिए बनाए गए रास्ते की तरफ उदासीन निगाहें फेरती हुई कहती हैं '' आपको अपने बगल वाला मकान खरीदना चाहिए.'' मुझे लगता है कि वह बिल्कुल मज़ाक कर रही है. ... हालांकि इस प्रेरणा के वैचित्र्य पर गौर करना बेहतर होगा. होटल का कमरा तो विस्मरण से पीडित व्यक्तियों के लिए मुकर्रर होता है. अगर उस कमरे में पहले रह चुके निवासी के निशान नजर आए तो हम तो मुश्किल में पड जाएंगे, क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग वहां ऐसी हरकतें करने जाते हैं जो हम अपने घर पर नहीं कर पाते हैं. हम चाहते हैं कि होटल के कमरे की साफ-सफ़ाई कुछ इस तरह की जाए, मानो खाट से अभी अभी किसी लाश को घसीटकर ले गए हों. (कुछ क़िस्सों में ऐसी वारदात वाकई हुई होगी) घर के अंदरूनी हिस्सों में विपरीत विचार धारा नजर आती है: वह तो यादों की खान होती है. उसमें बसने वालों की कहानी, अँगीठी-ताक पर, दीवार पर टंगी तस्वीरों, शेल्फ में रखी गई किताबों में नजर आनी चाहिए. अगर होटल के कमरे ज़िंदा व्यक्ति होते, तो वे दिमाग की शल्य चिकित्सा करवाए मरीजों अथवा अच्छे-खासे नजर आने वाले मनोरोगियों की तरह मुस्कुराते हुए दिखाई देते. | Entry #13709 — Discuss
|
हम लंदन एसई26 की तड़क-भड़क से वाकिफ हैं: कैली ब्रुक और जेसन स्टेथम डेन्टिस्ट के ऊपर रहा करती थीं। किन्तु जब अनुस्का हैम्पेल कि एड़ियाँ मेरे फ्लैट के बाहर की पार्किंग वाली जगह के टूटे हुए सिमेंट से टकराईं, तो दूसरे विश्व युद्ध में राजपरिवार द्वारा बमों के हमलों से त्रस्त परिवारों का दौरा करने वाली उन डाक तस्वीरों के बारे में न सोच पाना कठिन ही था। हालाँकि, मेरे साधारण उपनगरीय इलाके में उसका मिशन सहानुभूति देने से अधिक था। हैम्पेल, वह महिला जिसने बुटिक होटल अवधारणा की रचना ऐसा कोई नाम पड़ने से पहले की, मुझे वह जानकारी देने आई है जिसके लिए, यदि आंतरिक रुपरेखा मैग्ज़ीनों की मुख्य तस्वीरों और ‘स्वयं करें’ ऑनलाईन फोरमों के व्याकुलता भरे प्रश्नों से अनुमान लगाएँ, पाश्चात्य जगत के आधे संपत्ति मालिक उतावले नजर आते हैं: कैसे एक साधारण से घर को एक प्रति रात £750 किराए वाले फाईव-स्टार होटल सुईट का सा रूप और माहौल दिया जाए। यदि हैम्पलिकरण किया जाए, तो इस प्रकरण में इसका अर्थ होगा, एक शालीन परिवर्तित फ्लैट जो एक तीन मंजिला विक्टोरियन सैमी की बीच की मंजिल से आकार में आया। “तुम यह कर सकते हो,” वह कहती है, मेरी रसोई पर चारों ओर नज़रें गड़ाती हुई। “कोई भी कर सकता है। कोई कारण नहीं कि यह न हो सके। किन्तु इसमें कमरों के बीच एक निरन्तरता होनी चाहिए। एक ही विचार पूरे में लागू किया जाना चाहिए।” वह अति आकांक्षा से फायर एस्केप (आग लगने पर भागने के रास्ते) की ओर देखती है। “और, निश्चित रूप से, तुम्हें अपने पड़ोस का घर खरीदना पड़ेगा।” वह एक मजाक है। मैंने सोचा। ... यहाँ पर ठहरना ठीक रहेगा, ताकि इस आवेग की विचित्रता पर ध्यान दिया जा सके। होटल का कमरा एक भुला देने वाली जगह होती है। हम दिक्कत महसूस करेंगे यदि वहाँ पिछले किसी किराएदार की कोई निशानी हो तो, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि हममें से कई होटलों में वो सब करने जाते हैं जो हम घर पर नहीं करते हैं। हम आशा करते हैं कि होटल का कमरा पूरी तरह से साफ-सुथरा हो मानो बिस्तर से अभी-अभी किसी मुर्दे को हटाया हो। (किसी-किसी परिस्थिति में, ऐसा वास्तव में होगा भी।) घरेलू आंतरिक साजसज्जा में विपरीत विचारधारा प्रकट होती है: वह यादों का एक संग्रह होती है। वहाँ रहने वालों की कहानी वहाँ पाटियों पर रखी फोटोओं, दीवारों पर लगी तस्वीरों, शेल्फों पर रखी किताबों में होनी चाहिएँ। यदि होटल के कमरे इंसान होते तो वे मस्तिष्क की शल्य चिकित्सा कराए मुस्कुराते हुए मरीज़ अथवा स्वस्थ दिखने वाले मनोरोगी होते। | Entry #13909 — Discuss
|